वर्दी हुई दागदार, पति को छुड़ाने पहुंची महिला से किया बलात्कार
वर्दी हुई दागदार, पति को छुड़ाने पहुंची महिला से किया बलात्कार
Share:

गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश पुलिस की एक करतूत से एक बार फिर वर्दी दागदार हो गई है। मामले में यह बात सामने आई है कि दो पुलिसकर्मियों ने एक महिला के पति को जबरन थाने में बंद कर दिया। जब महिला अपने पति को छुड़वाने पहुंची तो उससे पुलिसकर्मियों ने बलात्कार किया और वहीं इस महिला से पंद्रह हज़ार रूपए रिश्वत भी ली।

इस दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने महिला से 10000 रूपए की और मांग की तब कहीं जाकर महिला ने एसपी सिटी से मामले की शिकायत की। मिली जानकारी के अनुसार विजयनगर थाने के अंतर्गत लैपर्ड नंबर 23 पर पदस्थ सिपाही जितेंद्र चंदेल और विकास त्यागी ने आरोप लगाया है कि दोनों सिपाहियों द्वारा 22 जुलाई को उसके पति को एक क्षेत्र से उठा लिया गया।

इसके बाद सिपाही उसे वियजनगर सेक्टर के थाने ले गए। जब महिला को इस बात की जानकारी मिली तो वह अपने पति को छुड़वाने पहुंची। इसके बाद सिपाहियों ने इस महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के बाद भी आरोपी पुलिसकर्मी महिला से पंद्रह हजार रूपए रिश्वत की मांग करते रहे। जब महिला ने पंद्रह हजार रूपए दिए तब पुलिसकर्मियों ने महिला से 10000 रूपए देने की मांग भी की।

जिसके बाद महिला ने आरोपी पुलिसकर्मियों की शिकायत एसपी  अजयपाल शर्मा से की। मामले में यह बात सामने आई है कि एसएसपी ने दोनों ही सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। हालांकि सिपाहियों ने कहा है कि महिला अपने पति के साथ क्षेत्र में कई अनैतिक कार्य करवाती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -