देहरादून में पुलिसकर्मी बने हैवान, कई बार किया शादीशुदा महिला का रेप, दी जान से मारने की धमकी
देहरादून में पुलिसकर्मी बने हैवान, कई बार किया शादीशुदा महिला का रेप, दी जान से मारने की धमकी
Share:

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ मॉर्निंग वॉक पर गई शादीशुदा महिला के साथ पुलिस कर्मियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला  दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस में तैनात सिपाही और VRS ले चुके सिपाही के खिलाफ महिला से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज हुआ है। रायपुर थाने में दर्ज मामले की जांच महिला दरोगा मोनिका मनराल को सौंपी गई है। एसपी सिटी सरिता डोबाल के मुताबिक, रायपुर थाना क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 7 माह पहले मॉर्निंग वॉक पर जाते समय पुलिस की घुड़सवार टीम से रिटायर हुए सिपाही कुंवर पाल सिंह नेगी निवासी लोअर नेहरूग्राम ने छेड़छाड़ की। दो दफा छेड़छाड़ के बाद आरोपी ने तीसरी बार महिला का बलात्कार किया। आरोप है कि विवाहित महिला से दुष्कर्म करने के बाद अरोपी पुलिसकर्मी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। महिला को धमकाया कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसके पति और बेटी की हत्या कर देगा। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसके साथ महीनों तक कई बार दुष्कर्म किया।

आरोप लगया कि आरोपी ने एक दिन पुलिस की घुड़सवार टीम में तैनात अपने साथी सिपाही कुलवीर को बुलाया, उसने भी महिला का बलात्कार किया। आरोप है कि दोनों महिला को सुमननगर स्थित एक होटल लेकर जाते और वहां रेप करते। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।  

5 बच्चों को गोली लगी, अस्पताल में परिजन बोले- पटाखा जलाने में घायल हुए, पुलिस पहुंची तो भागे

भाभी ने किया बंद कर दिया बात करना तो आगबबूला हो गया देवर, उठा लिया ये खौफनाक कदम

ट्रेन से बरामद हुए 6 किलो हाथी दांत, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -