पुलिस ने पिता को लिया हिरासत में, की थी ऐसी हरकत
पुलिस ने पिता को लिया हिरासत में, की थी ऐसी हरकत
Share:

शहडोल/ब्यूरो। एमपी की राजधानी भोपाल में आज 4 माह के बच्चे की हत्या के बाद शहडोल जिले के जयसिहंगर थाना क्षेत्र में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने पत्नी से विवाद के दौरान 5 साल की मासूम बेटी के सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे मासूम की तड़फ तड़फ कर मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है। मामला जिले के जयसिहंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुबरा का है।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी मनोज की पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसके कुछ दिन बाद मनोज ने प्रियंका से दूसरी शादी कर ली, जिसकी पहले से एक बेटी थी। बेटी को पत्नी मनोज के घर ले आई थी। मनोज नशे का आदी है। शराब को लेकर पति पत्नी में आए दिन विवाद होते रहता है। पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी ने पूर्व में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पति मनोज के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था।

इसके बाद आए दिन पत्नी के साथ विवाद कर मारपीट करता था। ऐसा ही आज सुबह किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और इस दौरान मनोज ने अपने सौतेली 5 साल की पुत्री पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्सपताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। एसडीओपी ब्यौहारी रवि कोल ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नहीं रहे शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती, 'क्रांतिकारी साधु' के नाम से थे मशहूर

भारत में चौदह प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष में किया गया था

मुकेश अंबानी ने एक साथ खरीदी 2 कंपनी, जानिए कितने करोड़ो में हुई डील?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -