बच्चों को विदेश में जाकर बेचने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़
बच्चों को विदेश में जाकर बेचने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़
Share:

बेंगलुरु : बेंगलुरु की पुलिस ने 16 सदस्यों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो देश से बच्चों को चुराकर विदेशों में बेचता था। इस गिरोह में तीन महिलाएं भी शामिल है। अब तक कुल 32 बच्चों की पहचान हुई है, जिन्हें विदेशों में बेचा गया।

पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है कि वो बच्चों को ले जाकर क्या करते थे। गिरोह का मुखिया उदय प्रताप सिंह है। उसका कहना है कि विदेशों में गैर कानूनी ढंग से रहने वाले लोगों से वो पैसे लेकर उनको बच्चे पहुंचाता था।

पुलिस इस गिरोह को 1 साल से तलाश रही थी। विदेश ले जाने के लिए बच्चों की जाली कागज तैयार की जाती थी, इतना ही नही उनके नकली माता-पिता भी बनाए जाते है। पुलिस ने कहा कि कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती है, क्योंकि काफी बच्चों को बाहर ले जाया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -