डिज्नीलैंड में एक युवक को पुलिस ने दो बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
डिज्नीलैंड में एक युवक को पुलिस ने दो बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
Share:

पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस में डिजनीलैंड पेरिस मनोरंजन पार्क के बाहर से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया, उसके पास दो बंदूक और एक कुरान की प्रति भी पाई गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फ्रांस की पुलिस ने 28 वर्षीय एक यूरोपीय युवक को दो बंदूक के साथ हिरासत में लिया है, उसके पास एक स्वचालित हैंडगन भी थी।

युवक के बैग से पुलिस को कुछ धार्मिक पाठ की प्रति भी मिली है। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने कहा कि पुलिस को अब एक महिला की तलाश है, जो इस सख्स के साथ थी। डिज्नीलैंड के प्रवक्ता फ्रांस्वा बोनान ने कहा कि नियमित सुरक्षा जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर में उस शख्स के बैग में कुछ शस्त्रों के होने का पता चला।

पिछले साल पेरिस में हुए जिहादी हमले में 133 लोगों की जानें गई थी। उसके बाद भी आतंकी समूह आईएसआईएस ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को जान से मारने की धमकी दी। इसी के मद्देनजर पुलिस वहां हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर बनाए हुए है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -