दिल्ली पुलिस : टल गया एक और निर्भया कांड
दिल्ली पुलिस : टल गया एक और निर्भया कांड
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस की सक्रियता से एक और निर्भया कांड होने से बच गया। दरअसल नई दिल्ली के समीप बुराड़ी क्षेत्र में शाम करीब 7 बजे लिफ्ट देने के बहाने 19 वर्ष की लड़की और उसके साथी को कुछ लोगों ने कार में बैठा दिया। इसके बाद लड़के के साथ मारपीट और लूटपाट की गई इस बीच रास्ते में बदमाश लड़की को लेकर भाग निकले।

लड़के को जिस किसी भी स्थान पर धक्का मारकर फैंका गया वहीं से लड़के ने पुलिस पीसीआर वैन को सूचना दी जिसमें उसने कहा कि लड़की को कुछ लोग ले गए हैं। ऐसे पुलिस ने बिना देर किए वहां पर अपनी आमद दर्ज की और फिर बदमाश भाग निकले।

उल्लेखनीय है कि निर्भया कांड में शिकार हुई। युवति भी अपने एक पुरूष मित्र के ही साथ लाईफ ऑफ पाई फीचर फिल्म देखकर वापस आ रही थी। दक्षिण दिल्ली के मुनरिका क्षेत्र से उन्हें द्वारका पहुंचना था, मगर वहां पर उन्हें कोई वाहन नहीं मिला मगर वे एक चार्टर बस में बैठे। यहां पर बदमाश शराब के नशे में धुत थे। इन लोगों ने युवती को हवस के लिए उपयोग कर लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -