UP में चुनाव प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे PM मोदी
UP में चुनाव प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे PM मोदी
Share:

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी की और से इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कमान नहीं संभालेंगे। दरअसल पार्टी स्वयं ही यहां पर चुनाव प्रचार का कार्य करेगी। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि पीएम मोदी इस बार चुनाव प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे।

माथुर के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा का मुख्य मुकाबला सपा और बसपा से होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश में पूर्ण बहुमत से सत्ता प्राप्त करेगी। तीन दिवसीय यात्रा पर ओम माथुर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे कैंट स्थित एक होटल में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

विधानसभा चुनाव में राज्य की ध्वस्त कानून व्यवस्था प्रमुख मसला होगी। समाजवादी पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार में समाज का वर्ग सुरक्षित नहीं है। राज्य सरकार न तो विकास कर रही है और नही यहां पर कानून व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सूबेदार बन गए हैं और सरकार चला रहे हैं।

चुनाव प्रचार को लेकर बनाई गई समिति जरूर यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार के लिए आवश्यक समझेगी तो मोदी जी प्रचार कर सकते हैं। उन्होंने अपने प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर कहा कि बहुत जल्द उत्तरप्रदेश में प्रत्याशियों की घोषणा  की जा सकती है। माथुर द्वारा चुनावी वर्ष में अप्रैल और मई माह मं आयोजित होने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी भी दी।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -