दो साल बाद भी लोगों की पहली पसंद मोदी सरकार...
दो साल बाद भी लोगों की पहली पसंद मोदी सरकार...
Share:

नई दिल्ली : मई में मोदी सरकार को सत्ता में आए हुए पूरे दो साल हो जाएंगे । ऐसे में इन दो सालों में उनकी लोकफ्रियता कितनी घटी या बढ़ी है, ये जानने के लिए इकोनॉमिक्स टाइम्स और नेल्सन ने मिलकर एक सर्वे किया। इस सर्वे से पता चलता है कि दो साल बाद भी जनता मोदी को उतना ही पसंद करती है, जितना दो साल पहले।

देश में शहरी वेतनभोगी मध्यम वर्ग की पहली पसंद मोदी ही है। देश के सात बड़े शहरों में मोदी की लोकप्रियता सबसे उपर है। सर्वे के मुताबिक 86 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मोदी सरकार ने आर्थिक स्तर पर बहुत अच्छा काम किया है। जब कि 62 प्रतिशत लोगों का मानना है कि लोगों को नौकरियां भी मिली है। 

देश में 52 फीसदी लोगों का मानना है कि अच्छे दिन आएं है। सर्वे में लोगों ने जेएनयू से पनपे राष्ट्रवाद और देशद्रोह के मुद्दे को जोरशोर से उठाने के लिए बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस को कसूरवार माना है।

46 फीसदी लोगों का मानना है कि इस मुद्दे को इतना जोर से उठाना कांग्रेस की गलती थी, जबकि 52 फीसदी का मानना है कि बीजेपी सरकार ने इस मुद्दे को सही तरीके से निपटाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -