9 जनवरी को आगरा में होगी पीएम की रैली, तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
9 जनवरी को आगरा में होगी पीएम की रैली, तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
Share:

आगरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता जुट गए हैं। रैली में आगरा महानगर, जिला संगठन के साथ-साथ आगरा की सीमा से लगे मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस जिलों की कुल 25 विधानसभा क्षेत्रों से लोग आने का दावा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री की सभा के संबंध में उन्होंने पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

पलामू में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के लिए किसान सिर्फ वोट बैंक, हमारे लिए अन्नदाता

समय में किया बदलाव

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री योगी को बताया गया कि सभा में करीब 25 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता आएंगे। उन्होंने पूछा कि कार्यकर्ताओं को मैदान पर कितने बजे बुलाया गया है तो पदाधिकारियों ने जवाब दिया कि सभी को बारह बजे तक सभा स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने समय में बदलाव कर एक बजे कर दिया।

इस बार दिव्यांगों की प्रतिभाओं से रूबरू करवाएगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों की बैठकों का दौर आज से प्रारंभ हो जाएगा। सभी विधानसभाओं को भीड़ लाने का लक्ष्य दिया जाएगा। आगरा महानगर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बैठक आज होगी। उत्तर और छावनी विधानसभा की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्री करेंगे।

सही मायने में मराठाओं ने देश पर किया है शासन, 2050 तक कई पीएम देगा महाराष्ट्र- फड़नवीस

आज दो राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी, त्रिपुरा दौरे पर शाह

आज ओडिशा में होंगे पीएम मोदी, राज्य को देंगे 7332 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -