भोले हैं केरल के लोग, समझ नहीं पाते कि उन्हें लुटा जा रहा है
भोले हैं केरल के लोग, समझ नहीं पाते कि उन्हें लुटा जा रहा है
Share:

पालघाट ​: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल में अपने चुनावी अभियान के दौरान पहुंचे। वे केरल के पलक्कड़ में पहुंचे और उन्होंने केरल के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केरल के लोग देश के हर राज्य में मिल जाऐंगे। केरल के लोग बहुत अनुभवी हैं पढ़े लिखे हैं मगर बहुत भोले हैं। उन्होंने कहा कि केरल के लोग समझ ही नहीं पाते हैं कि केरल को लूटने और बदनाम करने का साइंटिफिक प्रयोग हुआ है।

उन्होंने केरल के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि केरल के लोग बड़े मेहनती हैं। उनका कहनना था कि वे केरल पहली बार ही आए थे। वे केरल की जनता के प्यार को ब्याज सहित लौटाऐंगे। उन्होंने भाजपा की सराहना करते हुए कहा कि केरल में भाजपा तीसरी शक्ति के तौर पर सामने होगी।

कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि बीते 60 सालों में केरल को बदनाम करने का कार्य अधिक हुआ है। उल्लेखनीय है कि केरल में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के विकास कार्य को आधार बनाकर यहां पर सत्ता में काबिज कांग्रेस के ओमान चांडी के खिलाफ लड़ रही है। इस दौरान भाजपा यहां पर हुए भ्रष्टाचार और विकास में पिछड़ेपन की बात कर वोट बटोरने की तैयारी कर सकती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -