PM मोदी ने की जिनकी प्रशंसा उन्होंने कर दिखाया एक और कारनामा, अनोखे अंदाज में किया महादेव का जलाभिषेक
PM मोदी ने की जिनकी प्रशंसा उन्होंने कर दिखाया एक और कारनामा, अनोखे अंदाज में किया महादेव का जलाभिषेक
Share:

खंडवा: सावन महीने में भगवान महादेव की भक्ति के अलग रूप रंग देखने को मिलते हैं। कोई हजारों मील पैदल चल कर कावड़ कंधों पर रख महादेव को जल चढ़ाने निकलता है तो कोई श्रवण कुमार की भांति अपने माता पिता को कंधे पर बैठा कर भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है। अब मध्य प्रदेश के खंडवा में अनोखी कावड़ यात्रा निकली गई है जो सबका ध्यान खींचती दिखाई दे रही है। खंडवा में महादेव भक्तों ने तैरते हुए कावड़ यात्रा निकाली जो नदी से होते हुए उस पार भगवान शिव के मंदिर तक पहुंची। फिर कावड़ का जल प्राचीन शिवलिंग पर अर्पित कर राष्ट्र के सुख-समृद्धि की कामना की।

वही इससे पहले भी खंडवा के तैराक दल ने तिरंगा यात्रा निकली थी। इसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर की थी। खंडवा के गणगौर घाट पर लहरों के राजा ग्रुप ने सोमवार को खास कावड़ यात्रा निकाली। यह कावड़ यात्रा नदी में तैरते हुए गणगोर घाट से प्राचीन भीमकुंड महादेव मंदिर तक पहुंची। समूह के तैराक सदस्यों द्वारा भगवान भीमकुंड महादेव का विभिन्न नदियों के जल से जलाभिषेक किया गया। इस कावड़ यात्रा में महिलाएं बच्चे एवं युवा शामिल हुए। लहरों के राजा ग्रुप के राजकुमार सिसोदिया ने बताया कि लहरों के राजा ग्रुप द्वारा कई सालों से गणगौर घाट पर तैराकी की प्रैक्टिस की जा रही है। 

समूह ने पहले पानी पर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर ग्रुप के सदस्यों को बधाई दी थी। समूह के सदस्यों ने योग दिवस पर पानी में तैरते हुए योग किया। अब ग्रुप के सदस्यों ने तैर कर भीम कुंड महादेव का जलाभिषेक किया है। यह ऐसी कावड़ यात्रा थी जो पानी पर तैर कर भीम कुंड महादेव पहुंची। समूह के लोगों ने बोल बम के जयकारों के साथ पानी पर तैरते हुए अनोखी जल कांवड़ यात्रा निकाली। जब समूह के कावड़िए भीमकुंड महादेव मंदिर पर पहुंचे तब भगवान महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। तैरते हुए कांवड़ यात्रा निकालना बेहद मुश्किल एवं चुनौतिपूर्ण काम है। 

सहेली ने ही 3 युवकों के हवाले की नाबालिग लड़की, 3 दिन तक दरिंदो ने नोचा और फिर...

माँ-बाप के झगड़े ने ली डेढ़ वर्षीय मासूम की जान, चौंकाने वाला है मामला

कर्नाटक में 'विकास कार्य' के लिए पैसा क्यों नहीं ? कांग्रेस विधायकों ने सीएम सिद्धारमैया को लिखा था पत्र, मचा सियासी बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -