'अंतरिक्ष' में हिंदुस्तान के बढ़ते कदम, पीएम मोदी ने की 'भारतीय अंतरिक्ष संघ' की शुरुआत
'अंतरिक्ष' में हिंदुस्तान के बढ़ते कदम, पीएम मोदी ने की 'भारतीय अंतरिक्ष संघ' की शुरुआत
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष संघ की ऐतिहासिक शुरुआत की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देश की शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि, आज जितनी निर्णायक सरकार भारत में है, उतनी पहले कभी नहीं रही। Space Sector और Space Tech को लेकर आज देश में जो बड़े Reforms हो रहे हैं, वो इसी का एक हिस्सा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं इंडियन स्पेस एसोसिएशन (ISPA) के गठन के लिए आप सभी को एक बार पुनः बधाई देता हूं, अपनी शुभकामनाएं देता हूं। 21वीं सदी का हिंदुस्तान आज जिस अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है, जो रिफॉर्म कर रहा है उसका आधार है, भारत के सामर्थ्य पर अटूट भरोसा। इस सामर्थ्य के आगे आने वाली प्रत्येक बाधा को दूर करना हमारी सरकार का दायित्व है और इसके लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। हमारा स्पेस सेक्टर, 130 करोड़ देशवासियों की उन्नति का एक बड़ा जरिया है।

बता दें कि अंतरिक्ष जगत में भारत को अग्रणी बनाने के लिए पीएम मोदी  ने आज 'भारतीय अंतरिक्ष संघ' की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष संघ में भारतीय व विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सामर्थ्य विश्व के किसी भी देश से जरा भी कम नहीं है। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने जानकारी दी है कि भारतीय अंतरिक्ष संघ के संस्थापक सदस्यों में लार्सन एंड टुब्रो, नेल्को, वनवेब, भारती एयरटेल, मैपमाय इंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज व अनंत टेक्नोलॉजी शामिल हैं। 

इस अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लें 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं का संकल्प'

कर्नाटक: कलबुर्गी में 3.0 तीव्रता का भूकंप

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का नया भाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -