दिग्विजय सिंह के बेटे के रिसेप्शन में मोदी और राहुल साथ पहुंचे
दिग्विजय सिंह के बेटे के रिसेप्शन में मोदी और राहुल साथ पहुंचे
Share:

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का शादी रसेप्सन समाहरो शुक्रवार की शाम दिल्ली के एक होटल अशोका में आयोजित किया जा रहा है। इस करिक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने पहुंचे। उनके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी समारोह में शामिल हुए। मंगलवार को जयवर्धन बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित डुमरिया के पूर्व राजघराने से ताल्लुक रखने वाली सृजाम्या के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।

शादी समारोह दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित कृष्णा फार्म्स में संपन्न हुआ था। शादी में बड़ी संख्या में पूर्व राजघरानों से जुड़ी हस्तियां और नेता शामिल हुए थे। दिल्ली के पांच सितारा होटल अशोका में हो रहे रिसेप्शन में बड़ी संख्या में वीवीआईपी नेता शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सपा प्रमुख मुलायम सिंह, रामगोपाल यादव, सज्जन कुमार, सुबोधकांत सहाय, मल्लिकार्जुन खड़गे, सुशील कुमार शिंदे, शरद यादव, करण थापर, अशोक गहलोत,प्रफुल्ल पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रमोद तिवारी और लालू प्रसाद यादव भी दिग्विजय सिंह के बेटे के रिसेप्शन समारोह में पहुंचे हैं।

शुक्रवार को जयवर्धन के रिसेप्शन के अलावा 26 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के होटल नूर-उस-सबाह में भी रिसेप्शन पार्टी होगी। 29 मई को राघोगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर ग्राउंड में भी स्थानीय लोगों के लिए रिसेप्शन रखा गया है। जयवर्धन मध्य प्रदेश के राघोगढ़ राजघराने से संबंध रखते हैं।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -