मोदीजी लोकतंत्र की बात करते हैं लेकिन किसानों और मजदूरों को भूल जाते हैं : राहुल
मोदीजी लोकतंत्र की बात करते हैं लेकिन किसानों और मजदूरों को भूल जाते हैं : राहुल
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए और संसद में विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस के भारी विरोध को देखते हुए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को फिर से जारी नहीं करने के सरकार के फैसले को किसानों की जीत बताते हुए राहुल गांधी ने इसके लिए अपनी पूर्व की प्रस्तावित ''विजय रैली'' से पहले शनिवार को मोदी पर प्रहार करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन किसानों और मजदूरों को भूल जाते हैं जो कि इसकी बुनियाद हैं. राहुल ने दस जनपथ पर एकत्रित किसानों के समूहों से बातचीत करते हुए कहा की मोदी भारत के लोकतंत्र के बारे में बात तो करते है, 

परन्तु देश के लोकतंत्र को चलाने वाले किसानों व मजदूरों के बारे कोई भी बात नही करते मोदी जी उन्हें भूल जाते है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा की यह  कांग्रेस की जीत है, लेकिन यह किसानों की भी जीत है। इसके लिए दस जनपथ पर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से करीब चार सौ किसानों ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।    

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -