ई-रिक्शा वितरण से उत्तरप्रदेश कूच की तैयारी!
ई-रिक्शा वितरण से उत्तरप्रदेश कूच की तैयारी!
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा में स्टार्ट अप इंडिया योजना का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने उत्तरप्रदेश में इस योजना के तहत 5 हजार 1 सौ ई रिक्शा का वितरण किया। दरअसल यह योजना सारे देश के लिए है लेकिन इसे उत्तरप्रदेश चुनाव से जोड़ा जा रहा है। केंद्र सरकार पर दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाया जाता रहा है। दरअसल हरियाणा में दलित हत्या, उत्तरप्रदेश में दलित हत्या हो जाने के बाद सरकार पर सवाल उठाए गए। ऐसे में सरकार का उत्तरप्रदेश में जनाधार कम होता नज़र आया। 

हालांकि यहां पर चुनाव में अभी समय है। मगर पीएम मोदी की मंशा साफ जाहिर होती है। यही नहीं केंद्र सरकार ने आगरा  - भोपाल के लिए गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा भी दी है। ऐसे में उत्तरप्रदेश में केंद्र सरकार विकास को गति दे रही है। सरकार द्वारा उत्तरप्रदेश में अपनी पैठ को विकास के माध्यम से बनाने का प्रयास किया  जा रहा है। दरअसल राज्य में पहले ही क्षेत्रीय दल बसपा और सपा की जातिय राजनीति से भाजपा का सामना होना है।

ऐसे में एमआईएम, सपा, कांग्रेस, आने वाले महागठबंधन आदि दलों के माध्यम से भाजपा के अल्पसंख्यक वोट बंट सकते हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के पास विकास का एक मजबूत और सशक्त आधार है। यदि भाजपा अभी से प्रदेश में विकास के चरण आगे बढ़ाएगी तो भाजपा का जनाधार बढ़ सकता है। इसके अलावा भाजपा ईरिक्शा वितरण के माध्यम से दलितों को रिझाने में लगी है।

यही नहीं भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर के स्मारक का निर्माण कर भाजपा ने दलितों की सहानुभूति हासिल की है। वैसे पीएम का स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम राजनीतिक होकर भी सरकार का एक कार्य है। जिसे विपक्ष द्वारा चुनौती नहीं दी जा सकती है। केंद्र की सरकार भले ही भारत माता की जय के विवादों में उलझे लेकिन सरकार की साख अभी भी विकासवादी बनी हुई है। 

'लव गडकरी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -