घर की इस दिशा में लगा दें बांस का पौधा, कभी नहीं होगी धन की कमी
घर की इस दिशा में लगा दें बांस का पौधा, कभी नहीं होगी धन की कमी
Share:

कुछ चीजें घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। इन चीजों से घर का माहौल सकारात्मक रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांस का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में चहुंओर शुभता का संचार रहता है। वास्तु के अनुसार, बांस का पौधा  लगाने से घर में शांति बनी रहती है। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है। 

हालांकि, इसके लिए आवश्यक है कि बांस का पौधा सही दिशा एवं स्थान पर लगाया जाए। नहीं तो इससे आर्थिक स्थिति प्रभावित भी हो सकती है। पूर्व दिशा में बांस का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में बांस का पेड़ लगाने से घर में शांति रहती है। इसके साथ ही धन-संपदा में बढ़ोतरी होती है। वास्तु के मुताबिक, घर या ऑफिस में बांस का पौधा लगाने से अच्छे भाग्य की शुरुआत होती है और सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। 

घर में बांस का पौधा लगाने से बीमारियां दूर होती हैं तथा शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। बांस के पौधे को ड्राईंग रूम या बेडरूम में लगाया जा सकता है। बांस के पौधे का पानी हर हफ्ते अवश्य बदलें। बांस का पौधा सभी पांच तत्वों को संतुलित करके एक सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाता है। यह धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है।

'अभिव्यक्ति की आज़ादी का मतलब नफरती भाषण देना नहीं..', सनातन धर्म पर जहरीले बोलों के बीच मद्रास हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

कब है ऋषि पंचमी? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

हरतालिका तीज पर राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी और चूड़ियां, पूरी होगी हर मनोकामना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -