हरतालिका तीज पर राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी और चूड़ियां, पूरी होगी हर मनोकामना
हरतालिका तीज पर राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी और चूड़ियां, पूरी होगी हर मनोकामना
Share:

हरतालिका तीज 19 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी. हरतालिका तीज मुख्य तौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रेदश, बिहार तथा झारखंड में मनाई जाती है. इस वर्ष हरतालिका तीज पर रवि और इंद योग का संयोग बन रहा है. ये सुहाग पर्व है इसलिए हरतालिका तीज पर महिलाओं को 16 श्रृंगार कर पूजा करनी चाहिए. ऐसे में राशि अनुसार साड़ी एवं चुड़ियां पहनी जाए तो व्रती को दोगुना लाभ प्राप्त होता है.

हरतालिका तीज 2023 राशि अनुसार पहनें साड़ी:-
मेष राशि - 
हरतालिका तीज के दिन मेष राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए. लाल रंग प्रेम का प्रतीक होता है. इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है साथ ही मंगल देव की कृपा प्राप्त होती है
वृषभ राशि -  वृषभ राशि के स्वामी चंद्र है जिनका प्रिय रंग सफेद है किन्तु हरतालिका तीज पर सफेद रंग नहीं पहना जाता है. ऐसे में आप सिल्वर या गोल्डन रंग की साड़ी तथा चूड़िया पहन सकती हैं. इससे दांपत्ति का मानसिक तनाव दूर होता है. महादेव बेहद प्रसन्न होते हैं.
मिथुन राशि -  मिथुन राशि का प्रतीकात्मक रंग हरा होता है. इस राशि की स्त्रियों को हरतालिका तीज पर  हरे रंग की साड़ी, सूट और चूड़िया पहनकर पूजा करनी चाहिए. मान्यता है इससे परिवार में खुशियों का आगमन होता है. सूनी गोद जल्द भर जाती है.
कर्क राशि - कर्क राशि पर भी चंद्रमा का प्रभाव होता है, ऐसे में इस राशि की महिलाऐं सिल्वर, गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें, इससे शादीशुदा जीवन में मनमुटाव दूर होगा. जीवनसाथी के साथ करीबी बढ़ेगी.
सिंह राशि - सिंह सूर्य की राशि है. सूर्य का प्रिय रंग लाल, नारंगी है. हरतालिका तीज पर सिंह राशि वाली स्त्रिया यही रंग की साड़ियां तथा चूड़ी पहनें. मान्यता है इससे पति और पत्नी के बीच सम्मान की भावना जाग्रत होती है. एक दूसरे के विचार मिलने लगते हैं.
कन्या राशि - कन्या राशि वाली महिलाऐं सौभाग्य, सफलता और संपन्नता की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज पर हरे रंग की साड़ी और चूड़ी पहनें.
तुला राशि - तुला राशि की स्त्रियों के लिए हरतालिका तीज पर गुलाबी, सिल्वर रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा. इससे सौंदर्य में निखार आता है, शुक्र की कृपा से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है.
वृश्चिक राशि -  वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह है. आज के दिन इस राशि की स्त्रियों के लिए लाल और मैरून रंग की साड़ी पहनना शुभ रहेगा. इससे आप दोनों का भाग्योगय होगा.
धनु राशि -  धनु राशि वाली महिलाओं को हरतालिका तीज पर पीला रंग पहनना चाहिए. इससे विवाह के योग बनते हैं तथा स्त्रियों को सुखद दांपत्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
मकर राशि -  मकर राशि वालों के लिए काला रंग शुभ होता है मगर पूजा-पाठ में काले रंग के कपड़े नहीं पहनते हैं इसलिए आप आज के दिन नीले या फिर किसी भी गहरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं.
कुंभ राशि -  कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह शनि होते हैं. इसलिए इस राशि की महिलाएं भी नीले, बैंगनी, आसमानी रंग की साड़ी पहनें. इससे पति को दीर्धायु का वरदान प्राप्त होगा. नौकरी में तरक्की होगी.
मीन राशि - मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. ऐसे में आपको हरतालिका तीज पर पीली या नारंगी रंग की साड़ी और चूड़िया पहनकर पूजा करनी चाहिए. इससे  मां पार्वती की अनुंकपा प्राप्त होगी, मनचाहा वर प्राप्त होगा.

केरल में 'निपाह वायरस' का कहर, अभी तक नहीं है कोई इलाज, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

आखिर कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बचा रहा है बच्चों की जान, जानिए...?

विदेश मंत्री किन गैंग के बाद अब रक्षा मंत्री ली शांगफू हुए 'लापता' ! आखिर चीन में चल क्या रहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -