रुस में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्रियों की मौत
रुस में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्रियों की मौत
Share:

मॉस्को : रुस में हुए एक विमान हादसे में प्लेन में सवार सभी 55 यात्री समेत 7 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। इस विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा विजिबिलिटी कम होने के कारण हुई। हादसा लैंडिंग के दौरान दक्षिणी रुस के रोस्तोव ऑन डॉन क्षेत्र में हुआ।

स्थानीय संवाददाता के अनुसार, बोइंग-737 विमान में सवार सभी 62 यात्रियों की मौत हो गई। शुरुआत में अधिकारियों ने विमान में 4 क्रू मेंबर होने की बात कही, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि कुल 7 क्रू मेंबर विमान में सवार थे। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दुर्घटना अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 12.50 बजे हुई।

दुबई से जाने वाले विमान में दुर्घटना के बाद आग लग गई। जिस पर रात के 2 बजे काबू पाया जा सका। विमान दुबई की ही एक कंपनी का था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -