आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ नए भाव
आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ नए भाव
Share:

तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। जी हाँ और आज कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में तेल के दामों में बदलाव किया है। आपको बता दें कि सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। वहीँ देश में तेल के दाम लगभग पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं। इसी के साथ अब आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीँ मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

आज बदल गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ अपने शहर का भाव

इसी के साथ कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। जी दरअसल इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हालाँकि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। आपको यह भी बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। जी हाँ और सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं।

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन सभी मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। जी हाँ और डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वह खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

आज बदले या नहीं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ?

यहाँ मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

आज क्रूड के भाव में आया भारी उछाल, जानिए बदले या नहीं पेट्रोल-डीजल के दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -