8 घंटे उड़ने का इंतज़ार करते रहे यात्री
8 घंटे उड़ने का इंतज़ार करते रहे यात्री
Share:

नई दिल्ली : एयर इंडिया की दिल्ली-शिकागो फ्लाईट देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। पहले फ्लाईट को लेकर कहा गया कि फ्लाईट करीब 10 मिनट में टेक आॅफ करेगी लेकिन यह कहते - कहते 8 घंटे बीत गए यात्रियों को इसके बाद दूसरे विमान में उन्हें बैठने के लिए कहा गया। यात्रियों से एयर इंडिया द्वारा कहा गया कि उन्हें दूसरे विमान में बैठना होगा। इससे कई यात्री परेशान हुए।

मिली जानकारी के अनुसार बोईंग 777 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेकआॅफ करना था। पहले यात्रियों से कहा गया कि अथाॅरिटी मेंबर्स 10 मिनट के बाद फ्लाईट को टेक आॅफ करेंगे। मगर फिर करीब 8 घंटे तक विमान वहीं खड़ा रहा। दरअसल विमान में तकनीकी खराबी बताई गई। बाद में यह घोषणा की गई कि यात्रियों को अपनी फ्लाईट बदलनी होगी।

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की पूरी प्रकिया में यात्रियों को एक लंबा समय लग गया। यात्रियों को प्रातः नाश्ता जरूर दिया गया। इसके बाद उन्हें एक अन्य विमान में बैठाकर रवाना किया गया। इस मामले में यह बात सामने आई है कि दिल्ली में विमानों में यात्रियों की सुविधाओं में कमी आई है। कई बार यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -