न‍ित‍िन गडकरी के बयान से घबराए लोग, जानिए क्या कह दिया ऐसा?
न‍ित‍िन गडकरी के बयान से घबराए लोग, जानिए क्या कह दिया ऐसा?
Share:

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री न‍ित‍िन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। केंद्रीय पर‍िवहन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री न‍ित‍िन गडकरी ने कहा क‍ि आने वाले 5 वर्षों में देश में पेट्रोल ख़त्म हो जाएगा। उनके इस बयान को गाड़ियों से बढ़ते प्रदूषण एवं इलेक्‍ट्र‍िक वाहनों की भव‍िष्‍य से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, सरकार निरंतर इलेक्‍ट्रिक वाहनों को प्रमोट कर रही है।

केंद्रीय मंत्री न‍ित‍िन गडकरी महाराष्‍ट्र के अकोला में डॉ। पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्‍हें इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से 'डॉक्टर ऑफ साइंस' की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोल के व‍िकल्‍पों के बारे में चर्चा करते हुए कहा क‍ि विदर्भ में बने बायो-एथेनॉल का उपयोग वाहनों में किया जा रहा है।

उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि ग्रीन हाइड्रोजन को कुएं के पानी से तैयार क‍िया जा सकता है। इसका दाम 70 रुपये प्रति किलो तक हो सकता है। उन्होंने क‍िसानों पर फोकस करते हुए कहा- गेहूं, चावल, मक्का को खेत में पैदा करने से भविष्य नहीं बदला जा सकता। इसल‍िए किसानों को अन्‍न दाता बनने की जगह ऊर्जा दाता बनने की आवश्यकता है। गडकरी ने कहा कि अगले 5 वर्षों में देश से पेट्रोल समाप्त हो जाएगा। उन्‍होंने बताया क‍ि इथेनॉल पर ल‍िए गए फैसले से देश को सालाना 20,000 करोड़ रुपये की बचत हुई। वह द‍िन दूर नहीं जब दोपहिया एवं 4 पहिया वाहन ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल एवं CNG से चलेंगे।

बिहार: भागलपुर में खुद ही अपना घर क्यों तोड़ रहे लोग ?

एक झटके में इतना सस्ता हो गया खाने का तेल, रामदेव के बाद अब मदर डेरी ने घटाए भाव

आतिशबाज़ी बनाने का काम करता था इमरान, अचानक घर में हुआ जोरदार विस्फोट और...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -