जब युवक करने लगा खुलेआम लड़की के साथ छेड़छाड़
जब युवक करने लगा खुलेआम लड़की के साथ छेड़छाड़
Share:

अकोला : अकोला में एक लड़की से सरेआम छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में युवकों द्वारा जब लड़की के साथ जबरदस्ती की गई तो घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उनको पकड़कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस घटना से शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाली निजी संस्था ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सोमवार शाम अकोला शहर के रामनगर इलाके का है। वहां उपस्थित लोगों ने इस घटना की फोटो भी ली है इसमें एक स्कूटी सवार युवक एक युवती से सरेआम छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है।

युवक के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था। उसने अपने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। पहले तो इन दोनों ही लड़कों ने लड़की से छेड़छाड़ की और फिर वो लड़की को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे। इसके बाद लड़की के शोर मचाने पर आसपास खड़े कुछ लोगों ने युवक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। इससे पहले की उसके बारे में कुछ पता चल पाता आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -