वन सिटी फॉरेस्ट का हुआ शुभारंभ, महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने झील के किनारे किया वृक्षारोपण
वन सिटी फॉरेस्ट का हुआ शुभारंभ, महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने झील के किनारे किया वृक्षारोपण
Share:

इंदौर/ब्यूरो। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक महेंद्र हार्डिया ने रुपए 1 करोड़ 77 लाख की लागत से नगर वन परियोजना के तहत अहिल्या वन सिटी फॉरेस्ट का पिपल्याहाना झील के किनारे वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया। 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की शहर में 100 से अधिक अहिल्या वन सिटी फॉरेस्ट का विकास किया जाना है। यह सिटी फॉरेस्ट इंदौर के लिए लंग्स का काम करेंगे जो शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिसतरह इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, उसी प्रकार वायु गुणवत्ता में भी इंदौर नंबर वन शहर बनेगा। महापौर श्री भार्गव ने कहा कि पिपल्याहाना तालाब स्थल के पास 11 हेक्टेयर भूमि पर 40 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे।

इस सिटी फॉरेस्ट का कुल क्षेत्रफल 11 हेक्टेयर रहेगा। इस अवसर पर उद्यान विभाग प्रभारी राजेंद्र राठौर, पार्षद राजीव जैन, पूर्व पार्षद अजय सिंह नरूका अपार आयुक्त ऋषभ गुप्ता, निगम सचिव राजेंद्र गरोठिया और क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित थे।

मनुष्‍य के जीवन काल में कितने दांत दो बार विकसित होते हैं

ट्विटर के बाद अब ये App करेगा कॉस्ट कटिंग

भारत आते ही बदला प्रियंका का स्टाइल, फैंस भी हुए हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -