कानपुर में पावनी को बनाया स्वच्छ भारत का एंबेसेडर
कानपुर में पावनी को बनाया स्वच्छ भारत का एंबेसेडर
Share:

कानपुर। उत्तरप्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान तेजी से चलाया रहा है, इस अभियान को कक्षा तीसरी की छात्रा ने तेज गति दी। 9 साल की छात्रा पावनी को स्वच्छता की ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पावनी की मां सीता सिंह ने कहा, यह एक गौरव की बात है। उसने स्वच्छता की आदत डाल ली, और इसने उसे ब्रांड एंबेसेडर बना दिया। दो नवंबर को नगर निगम और हिंदुस्तान की टीम ने पावनी को टैंकर मे ले जाकर कूड़ा डालते देखा था।

नगर निगम आयुक्त ने घोषणा कर कहा था कि बच्ची को ब्रांड एंबेसेडर बनाया जाएगा। उक्त परिवार को कुछ जानकारी एकत्रित करना थी। मिली जानकारी के अनुसार पावनी को उसके पिता जितेंद्र सिंह, मां सीता सिंह की मौजूदगी में यह सम्मान दिया गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने उसकी सराहना की। पावनी के पिता एलआईसी एजेंट हैं। पावनी की आदत ने उसे ब्रांड एंबेसेडर बनाने में मदद दी।

मिली जानकारी के अनुसार मां सीता सिंह कानपुर देहातद के सरवनखेड़ा के मॉडल स्कूल में अध्यापिका हैं। उनका कहना है कि, पावनी घर में सफाई को लेकर तो जागरूक रहती ही है,घर में एक बूंद भी बर्बाद नहीं होने देती। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कहा गया था कि पावनी को टैंकर में कूड़ा डालते हुए देखा गया, ऐसे में उसे ब्रांड एंबेसेडर बनाने की घोषणा की गई। पावनी को नगर निगम आयुक्त अविनाश सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने लोगों से स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी करने की अपील की।

पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार मनु शर्मा का निधन

एनटीपीसी हादसा : अधिकारियों को रिपोर्ट का है इंतज़ार

रेप का आरोपी सपा नेता शिवदेव यादव गिरफ्तार

कार की सीक्रेट तिजौरी से मिले लाखो के अवैध गहने और रुपये

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -