पत्नी ने लगाया मौत को गले, ड्यूटी करने के पश्चात पति घर पहुंचा तो उड़े होश
पत्नी ने लगाया मौत को गले, ड्यूटी करने के पश्चात पति घर पहुंचा तो उड़े होश
Share:

रतलाम से प्रवीण दीक्षित की रिपोर्ट 

रतलाम। पुलिस लाइन में अटैच रहने के पश्चात पुलिसकर्मी को दो बत्ती थाने पर पदस्थ किया गया। पदस्थापना के पहले ही दिन वह रात को ड्यूटी पर गया था। शनिवार सुबह जब घर पर आकर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूले हुई थी। यह दृश्य देख पति के होश फाख्ता हो गए। तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय थापा काफी समय से पुलिस लाइन में अटैच थे। शुक्रवार को ही उनकी दो बत्ती थाने पर पदस्थापना हुई थी और रात को ड्यूटी पर गए थे। राजेंद्र नगर में परिवार के साथ रहने वाले पुलिसकर्मी थापा की 26 वर्षीय पत्नी सपना ने रात को फांसी लगा ली। सुबह श्री थापा जब घर आए और अपने रूम का दरवाजा खोला तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली तो होश उड़ गए। तत्काल पत्नी को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव ने हरमुद्दा को बताया कि सपना और विजय की एक बालिका है। फांसी लगाने का कारणों का भी स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

कमलनाथ ने संभाली भारत जोड़ो यात्रा की कमान

दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में हुआ युवा स्वावलंबन संगोष्ठी का आयोजन

पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे विद्यार्थी, बताये अपने अनुभव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -