सोमवती हरियाली अमावस्या पर पशुपतिनाथ का हुआ अद्भुत श्रृंगार, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
सोमवती हरियाली अमावस्या पर पशुपतिनाथ का हुआ अद्भुत श्रृंगार, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
Share:

मंदसौर: आज श्रावण के दूसरे सोमवार को शिवालयों, मंदिरो में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 57 वर्ष पश्चात् ऐसे संयोग बने है जब हरियाली अमावस्या और श्रावण की सोमवती अमावस्या एक साथ आई है। आज हरियाली अमावस्या के मौके पर भगवान पशुपतिनाथ महादेव को मालपुए के भोग लगाया गया। प्रातः से ही कतारबद्ध होकर श्रद्धालु भूतभावन भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर रहे है। 

वही दर्शनों का यह सिलसिला प्रातः 4 बजे से शुरू हो गया जो देर रात तक चलेगा। श्रावण की सोमवती हरियाली अमावस्या के मौके पर अष्टमुखी महादेव पशुपतिनाथ का नोटों से अद्भुत श्रृंगार किया गया है। महादेव को नोटों की पहनाई गई। लक्ष्मी स्वरूप नोटों से सजे महादेव का नयनाभिराम श्रृंगार ने मन मोह लिया। शाम तक लगभग एक लाख भक्तों ने महादेव के दर्शन किए।

हमारे देश के लोगों की भगवान महादेव में गहरी आस्था है. यही कारण है कि हर राज्य आपको भगवान शिव के कई ऐतिहासिक मंदिर मिल जाएंगे. लेकिन पशुपतिनाथ महादेव मंदिर दुनिया के अनोखे मंदिरों में से एक है, यहां अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव की विशाल प्रतिमा स्थापित हैं, जो पूरे विश्व में आपको कहीं नहीं मिलेगी. इसलिए यहां वर्ष भर भक्तों का तांता लगा रहता है बता दे कि मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रकिष्ठा भागवताचार्य श्री श्री 1008 स्वामी प्रत्यक्षानंद महाराज द्वारा की गई थी

'महादेव' की भक्ति में डूबी दुनिया, कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर करोड़ों भक्तों ने एक साथ किया रुद्राभिषेक

'भाजपा को हराने के हम एकजुट..', विपक्षी बैठक में जाने से पहले बोले तमिलनाडु के सीएम स्टालिन

'भूत बन चुकी NDA में नई जान फूंकने की कोशिश की जा रही..', भाजपा गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस का तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -