'महादेव' की भक्ति में डूबी दुनिया, कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर करोड़ों भक्तों ने एक साथ किया रुद्राभिषेक

'महादेव' की भक्ति में डूबी दुनिया, कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर करोड़ों भक्तों ने एक साथ किया रुद्राभिषेक
Share:

सीहोर: सावन महीने में महादेव के पूजन-अर्चन का विशेष महत्व होता है। वहीं, सावन में आने वाली महाशिवरात्रि पर इस बार कई संयोग बन रहे हैं। यही वजह रही कि भक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना की। जहां महादेव मंदिरों में अलग-अलग तरह के अनुष्ठान किए गए, तो वहीं भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर घरों में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

इस के चलते देश और दुनिया के करोड़ों घरों में रुद्राभिषेक किया गया। वहीं, शनिवार को जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रातः  से देर रात तक बड़े आंकड़े में भक्तों ने पूजा अर्चना की। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया, राजस्थान के अलवर जिले में श्री श्रावण शिवरात्रि अभिषेक का सीधा प्रसारण पूरे दुनिया में एक साथ किया गया था। गुरुदेव पंडित मिश्रा के आह्वान पर हुए रुद्राभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। जहां भक्त इस धार्मिक अनुष्ठान को करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे थे।

रात्रि 9 बजे आरम्भ हुए रुद्राभिषेक को लेकर राज्य ही नहीं अन्य महानगरों में धूतरा, गुलाब के फूल आदि पूजन सामग्री का स्टाक भी समाप्त हो गया। इस के चलते लोगों ने टीवी और मोबाइल के जरिए पूजन देखकर अपने-अपने घरों में रुद्राभिषेक किया। यह चौथा अवसर था, जब इतने बड़े आंकड़े में एक साथ लोगों ने अपने-अपने घरों में किसी धार्मिक अनुष्ठान को किया है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दे रहा था, जहां हर कोई इस अनुष्ठान को भक्ति भाव के साथ अपने घरों में कर रहा था। शनिवार को सावन महीने की शिवरात्रि पर आयोजित हुए इस धार्मिक अनुष्ठान को करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा था। यही वजह रही कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। सोशल मीडिया पर चली जानकारी के मुताबिक, तकरीबन देश और दुनिया के लगभग 60 करोड़ लोगों ने अपने घरों में रुद्राभिषेक किया, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। 

सोमवती अमावस्या पर करें इन मंत्रों के जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

आज सोमवती अमावस्या पर अपनाएं ये 6 उपाय, दूर होगा पितृ दोष

सोमवती अमावस्या के दिन करें राहु स्तोत्र का पाठ, दूर होगी हर अड़चन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -