अमेरिका में एक हत्या का गवाह बना तोता
अमेरिका में एक हत्या का गवाह बना तोता
Share:

शिकागो : अमेरिका में एक हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस बोलने वाले तोते की मदद ले रही है। ग्लेना डुरेम पर अपने ही पति मार्टिन डुरेम की हत्या का आरोप है। बीते वर्ष मई में मार्टिन का शव मिशिगन के सैंड लेक स्थित घर से बरामद किया गया था। उनके शरीर में पांच गोलियां लगी थी। मार्टिन के पास ही ग्लेना भी पड़ी हुई मिली थी।

उसके शरीर पर गोलियों के गाव थे। मार्टिन के परिवार का कहना है कि इस घटना को पालतू तोते बड ने देखा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्यों कि मार्टिन के मौत के कुछ देर बाद बनाए गए वीडियो में तोता यह कह रहा है कि डोंट शूट...। मौत के बाद से ही तोता दो दंपत्ति के बीच होने वाली बातचीत को जोर-जोर से चिल्ला कर बोलने लगा था।

पुरुष ने महिला से कहा कि निकल जाओ यहां से। इस पर महिला ने जवाब दिया कि मैं कहां जाऊंगी। परिवार वालों का मानना है कि ये उस पुरुष के अंतिम शब्द हैं। पुरुष ने कहा, गोली मत चलाओ। प्रोसीक्यूटिंग अटॉर्नी रॉबर्ट स्प्रिंग ने बताया कि हम तोते के शब्दों की स्टडी कर रहे है और ये जानने की कोशिश कर रहे है कि क्या ये स्वीकार्य साक्ष्य है।

उधर ग्लेना खुद को निर्दोष बता रही है और कह रही है कि मैं एक बात जानती हूं कि मैंने अपने पति को नहीं मारा। जांचकर्ताओं को एक हत्या-आत्महत्या की योजना के बिगड़ जाने का शक है। ग्लेना ने तीन सुसाइड नोट लिखे थे। दंपत्ति को कुछ आर्थिक परेशानियां थी। इसमें से एक नोट अपने बच्चे के लिए लिखा गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -