धार: धार जिले के मोहनखेड़ा महातीर्थ के ज्योतिषाचार्य, वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य भगवंत ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी का निधन हो गया है। जी हाँ और उनके निधन पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। मिली जानकारी के तहत मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के प्रसिद्ध संत आचार्य ऋषभ चन्द्र सूरीश्वर का इंदौर के मोहक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही बीते बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। खबरों के अनुसार आचार्य का पार्थिव शरीर मोहनखेड़ा पहुंच चुका है। खबरों के अनुसार आज शाम 5 बजे मोहनखेड़ा में आचार्य का अंतिम संस्कार हो सकता है।
श्रीमोहनखेड़ा तीर्थ के प्रसिद्ध संत, परम पूज्य, श्री ऋषभ देव महाराज जी ने आज अपना भौतिक शरीर त्याग दिया। वे धर्म, सेवा और कल्याण की पुण्य ज्योत थे।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 3, 2021
उनके मंगलकारी विचार हमें मानवता और धर्म की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे! विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/zUtbjv7FRe
आपको हम यह भी बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही इस कोरोना महामारी को देखते हुए आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर की प्रेरणा और कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के मार्गदर्शन में 300 बिस्तर वाले कोविड सेंटर की शुरुआत की गई थी। अस्पताल के खुलते ही कई मरीजों को भर्ती कर उपचार भी शुरू किया गया था। ऐसे में बीते बुधवार देर रात उनके निधन से सभी सदमे में हैं। सीएम शिवराज ने ट्वीट किया है और लिखा है- ''मोहनखेड़ा तीर्थ के प्रसिद्ध संत, परम पूज्य, ऋषभ देव महाराज ने अपना भौतिक शरीर त्याग दिया, वे धर्म, सेवा और कल्याण की पुण्य ज्योत थे, उनके मंगलकारी विचार हमें मानवता और धर्म की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे, उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे! विनम्र श्रद्धांजलि!'' वही उनके अलावा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट किया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- ''मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के प्रख्यात संत पूज्य ऋषभदेव सूरी जी महाराज के देवलोकगमन की सूचना मिली है, उनका जीवन मानव सेवा एवं जीव दया को समर्पित और संकल्पित रहा है। आज 3 जून को उनका जन्मदिन है और आज ही के दिन उनका प्रभु मिलन हुआ है,ऐसी पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।''
अब स्पुतनिक-V का भी उत्पादन करेगा सीरम इंस्टिट्यूट, DCGI से मांगी अनुमति