सहवाग ने PAAK क्रिकेटर पर किया ऐसा ट्वीट की सोशल मीडिया पर छिड़ गई जंग
सहवाग ने PAAK क्रिकेटर पर किया ऐसा ट्वीट की सोशल मीडिया पर छिड़ गई जंग
Share:

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिवनेस और अपने मजाकिया कमेंट्स और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए सुर्खियों में बने रहते है। लेकिन हाल ही में उनके इस मजाकिया अंदाज ने पाकिस्तानी लोगों को नाराज कर दिया। दरअसल सहवाग ने पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल का एक फोटो शेयर किया था, जिसके बाद अकमल के पाकिस्तानी फैंस सहवाग पर भड़क गए।

बता दे हाल ही में सहवाग ने उमर अकमल का एक फोटो ट्विट किया था। जिसमें वे हाथों में बैट लिए बिल्कुल बच्चों जैसा पोज दे रहे हैं। इस फोटो के साथ सहवाग ने ताना मारने के अंदाज में लिखा, "मैं तो नन्हा सा, मुन्ना सा, प्यारा सा बच्चा हूं। एक छात 4-4 बैट। इसके बाद सहवाग ने लिखा "ए ग्रेट टैलेंट विद बैट"। सहवाग का ये मजाक पाकिस्तानी लोगों को अच्छा नहीं लगा, और इसके बाद उन्होंने सहवाग को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

पाकिस्तानी फैंस जब भड़ास निकालने लगे, तो उन्हें जवाब देने के लिए सहवाग के इंडियन फैंस भी सामने आ गए और ट्विटर पर एक तरह की वॉर शुरू हो गई। हालांकि इसमें ना ही किसी की जीत हुई और ना ही किसी की हार हुई। लेकिन उमर अकमल जरूर ट्रेंड करने लगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -