'इसी साल कई टुकड़ों में टूटेगा पाकिस्तान, भारत चाहे तो कर दे आक्रमण'
'इसी साल कई टुकड़ों में टूटेगा पाकिस्तान, भारत चाहे तो कर दे आक्रमण'
Share:

वाशिंगटन: आर्थिक तंगी से बुरी तरह जूझ रहे पाकिस्तान की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। विदेशी मदद के बावजूद ऐसा नहीं लगता है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में फ़िलहाल किसी प्रकार का सुधार नज़र आएगा। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से परेशान लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के कुछ लोग तो भारत के लद्दाख के साथ आने के लिए बीते कई दिनों से सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सभी घटनाक्रमों के मद्देनज़र कई विश्लेषक मान रहे हैं कि पाकिस्तान की स्थिति में जल्द ही कोई सुधार नहीं हुआ, तो पाकिस्तान टुकड़ों में बिखर जाएगा।

अमेरिका की डेलावेयर यूनिवर्सिटी में इस्लामिक स्टडीज प्रोग्राम के फाउंडिंग डायरेक्टर प्रोफेसर मुक्तदर खान ने कहा है कि पाकिस्तान पर फिलहाल 6 संकट मंडरा रहे हैं, जो उसे तोड़ कर रख सकते हैं। मुक्तदर खान ने कहा है कि पाकिस्तान फिलहाल हर प्रकार से संकट में है और यदि भारत चाहे तो जंग का ऐलान कर PoK और अन्य इलाकों को अपने में मिला सकता है। प्रोफेसर ने अपने एक वीडियो में जानकारी दी है कि 6 संकट हैं जो पाकिस्तान को टुकड़ों में तोड़ सकते हैं। उनके मुताबिक, वो संकट हैं- सियासी संकट, आर्थिक संकट, सुरक्षा का संकट, सिस्टम का संकट, पहचान का संकट और पर्यावरण संकट।

मुक्तदर खान का कहना है कि वर्ष 2023 में इन संकटों के कारण हो सकता है कि पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े हो जाएं या देश की सारी सरकारी संस्थाएं ध्वस्त हो जाएं। उन्होंने कहा कि, 'यदि ऐसा होता है तो हजारों-लाखों रिफ्यूजी पाकिस्तान से निकलेंगे और पूरी दुनिया में जाएंगे। खासतौर से, भारत पर इसका काफी असर होगा।'

12 महिलाओं के साथ पुलिस अफसर ने किया 48 बार बलात्कार, हैरान कर देने वाला है मामला

न्यूज़ीलैंड की PM जैसिंडा अर्डर्न ने किया पद छोड़ने का ऐलान, अगले महीने देंगी इस्तीफा

बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 3 मंत्रियों सहित 16 की हुई दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -