पाकिस्तान ने 88 भारतीय मछुआरों को लिया हिरासत में
पाकिस्तान ने 88 भारतीय मछुआरों को लिया हिरासत में
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को देश की अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 88 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान के प्रतिष्ठित डॉन अखबार के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय मछुआरों को अरब सागर के पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने यह भी बताया कि सुरक्षा एजेंसी ने 18 नावों को भी जब्त किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मछुआरों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 3/4 और मत्स्य अधिनियम की धारा 3/9 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि पिछले तीन महीने में यह तीसरी घटना है, जब मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -