पाकिस्तान ने किया सीज़फायर उल्लंघन, पुंछ में फायरिंग
पाकिस्तान ने किया सीज़फायर उल्लंघन, पुंछ में फायरिंग
Share:

पुंछ। पाकिस्तान ने सीमा पार से भारतीय सीमा क्षेत्र में गोलीबारी की है। जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने फायरिंग कर सीज़फायर का उल्लंघन किया है। आज तड़के करीब 4.15 बजे पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी हुई ऐसे में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली फायरिंग का जवाब दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से बुधवार की मध्यरात्रि में करीब 1.30 बजे भी हैवी फायर किया गया था। पाकिस्तान ने सब्जियान में भी फायरिंग की थी। पाकिस्तान के नौशेरा सेक्टर में सीज़फायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए।

लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहरा ने पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग को लेकर कहा कि भारत ने पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब दिया और फायरिंग की। यह जानकारी सामने आई है कि हैवी फायर के बीच सीमा पार से बड़े पैमाने पर आतंकी भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करना चाहते हैं। भारतीय सुरक्षा बल इन आतंकियों को रोकने में लगा है।

26/11 हमले का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान की बैंक्स ने की थी आतंक की फंडिंग

पाकिस्तान ने पुंछ में किया सीज़फायर का उल्लंघन

आतंक की फंडिंग के मामले में अलगाववादियों को NIA ने दिल्ली तलब किया

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -