UN में रखा भारत का प्रस्ताव था राजनीति से प्रेरित
UN में रखा भारत का प्रस्ताव था राजनीति से प्रेरित
Share:

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कथिततौर पर रहने वाले आतंकी मौलाना मसूद अजहर को प्रतिबंधित करने को लेकर पाकिस्तान ने कहा कि भारत की कार्रवाई और भारत के इस तरह के प्रयास राजनीति से प्रभावित थे। भारत की सूचना ठोस नहीं थी। गौरतलब है कि यूएन में आतंकी मसूद अजहर को प्रतिबंधित करने की भारत की मांग पर चीन ने अपने वीटो पाॅवर का उपयोग किया था।

जिस पर भारत ने वैश्विक स्तर पर अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया था। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति की सूची में डलवाने में भारत के असफल होने पर प्रतिक्रिया जताई और कहा कि आईएसआईएस, अलकायदा से जुड़ी 1267 समिति द्वारा भारत के राजनीति से प्रेरित प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

दरअसल इस मामले में यह जानकारी सामने आई है कि हल्की सूचना और आधारहीन आरोपों से जुड़े प्रस्ताव में किसी तरह का दम नहीं था। जकारिया ने कहा कि जो प्रस्ताव भारत का था वह राजनीति से प्रभावित था और इसे खारिज कर दिया गया।

इसका उद्देश्य संकीर्ण राष्ट्रीय एजेंडे को आगे बढ़ाना था। उनका कहना था क इस तरह के प्रस्ताव का खारिज होने का कारण यह भी हो सकता है कि इसका प्रस्ताव राजनीतिकरण करना और भारतीय प्रयासों का खारिज होना भी हो सकता है।

मैच रेफरी ने छिड़का पाकिस्तान टीम के जले पर नमक, लगा दिया जुर्माना

पाकिस्तान ने पकड़े भारत के 36 मछुआरे

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -