पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Share:

पुंछ : पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में एक बार फिर सीज़फायर का उल्लंघन किया। इस दौरान सैनिक पुंछ जिले में स्थित नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करते रहे। इस दौरान पाकिस्तान ने गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा लगभग 7 बजे कृष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा की ओर अग्रिम चौकियों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए। दूसरी ओर पाकिस्तानी सैनिकों ने 82 एमएम मोर्टार से फायरिंग की।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार शाम 6.20 से 9.00 तक बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना के शिविरों पर हथियारों से हमला कर दिया इस दौरान नियंत्रण रेखा पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। यही नहीं सीमा पर तैनात भारतीय जवानों द्वारा कार्रवाई की गई और क्षेत्र से आखिरी खबर आने तक गोलीबारी की गई। मामले में कहा गया कि किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं हुआ। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा इस वर्ष सितंबर से करीब 17 बार संघर्ष विराम को नकारा गया और बाॅर्डर से गोलीबारी की गई। इस दौरान यह बात भी सामने आई है कि पाकिस्तान सीमा पार से गोलीबारी करता रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -