Video: बकरीद पर देने जा रहे थे 'गाय' की क़ुर्बानी, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि..
Video: बकरीद पर देने जा रहे थे 'गाय' की क़ुर्बानी, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि..
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बकरीद के दिन एक गाय की कुर्बानी देने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ कि कसाई की जान ही जाते-जाते बची। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो कराची के गुलिस्‍तान-ए-जौहर इलाके का है। इसमें गाय कसाई को बहुत दूर तक घसीटते हुए ले जाती नज़र आ रही है और कसाई को बचाने के लिए कुछ लोग पीछे-पीछे दौड़ते दिख रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि ये घटना उस समय हुई, जब बकरीद पर गाय की कुर्बानी देने की तैयारी की जा रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग गाय का मुँह में बाँधने का प्रयास रहे हैं। कुछ लोग पहले पैर बाँधने के लिए भी कह रहे है। वीडियो में आसपास अन्य पशु भी दिखाई दे रहे हैं। मुँह पर रस्सी बांधते समय गाय संघर्ष करने लगती है। और इसी बीच अचानक गाय एक जोर का झटका देते हुए भागने लगती है। इस दौरान गाय को बंधी रस्सी में कसाई भी फँस जाता है और गाय के साथ ही बहुत दूर तक घिसटता चला जाता है।

ये सब देख वहाँ मौजूद कुछ और लोग भी कसाई बचाने के लिए शोर मचाते हुए उसके पीछे भागते हैं। कुछ दूर जाकर गाय की रस्सी में फँसा शख्स बाहर निकल पाता है और उसे बचाने आए लोग गाय को पकड़ते हैं। बाद के एक CCTV फुटेज में देखा जा रहा है कि गाय सड़क पर आ गई है और कसाई को एक जगह पर काफी सारे लोग घेरे हुए हैं, कसाई बुरी तरह घायल है।  

'हिजाब' के विरोध में सड़कों पर उतरीं इस मुस्लिम देश की महिलाएं, चला रहीं No2Hijab कैंपेन

श्रीलंका की राजधानी में इमरजेंसी ,पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस की किया इस्तेमाल

अपने लोगो को धोखा दे रहा पाकिस्तान, पीओके में नशीली दवाएं भेज रहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -