19 करोड़ में बिकी अकबर की पेंटिंग
19 करोड़ में बिकी अकबर की पेंटिंग
Share:

नई दिल्ली :  भारतीय चित्रकार अकबर पद्मसी ने अपनी पेंटिंग के कारण विश्व में रिकाॅर्ड बना लिया है। वे संभवतः ऐसे पहले भारतीय पेंटर होंगे, जिनकी पेंटिंग 19 करोड़ रूपये मेें बिकी है। आॅकशन में बिकने वाली यह सबसे महंगी और पहली पेंटिंग बताई गई है।

अकबर की जिस पेंटिंग को 19 करोड़ में खरीदा गया है, उसे सैफ्राॅन आर्ट इवनिंग सेल्स में रखी गई थी। यह जानकारी सैफ्राॅन आर्ट के सीईओ ह्यूगो वीहे ने दी। उन्होंने बताया कि अकबर की पेंटिंग सबसे अधिक आकर्षक थी और इसने सभी अपेक्षाओं को पूरा किया।

कैनवास पर बनाई गई पेंटिंग की बिक्री तो होना थी, लेकिन इसकी राशि का आंकलन केवल सात से आठ करोड रूपये तक ही किया गया था, परंतु उनकी पेंटिंग ने 19 करोड़ में बिक कर रिकाॅर्ड तोड़ दिया। वीहे के अनुसार अभी तक का यह पहला रिकाॅर्ड है, जब किसी पेंटर की पेंटिंग इतनी अधिक राशि में बिकी है।

PM मोदी को भेंट की पेंटिंग और ग्रंथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -