धान का समर्थन मूल्य 1410 रूपए
धान का समर्थन मूल्य 1410 रूपए
Share:

नईदिल्ली:  खरीफ की फसल के तहत धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य हाल ही में जारी किया गया। इस दौरान कहा गया है कि समर्थन मूल्य 1410 रूपए प्रति क्विंटल होगा। इस बार इस  में 50 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। दूसरी ओर कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिशों के अनुसार ही इसका मूल्य तय किया गया है। वर्ष 2014 - 2015 हेतु धान का समर्थन मूल्य 1360 रूपए तय किया गया था। दूसरी ओर इसका मूल्य ए ग्रेड में 1400 रूपए प्रति क्विंटल तक तय किया गया था। समर्थन मूल्य के करीब डेढ़ हजार रूपए तक पहुंचने से किसान काफी खुश हैं। इससे सोसायटियों और व्यापारिक खरीदी में किसानों को फायदा होगा। किसान इस तरह का मूल्य पाकर खुश हैं।

उल्लेखनीय है कि धान का रकबा बीते वर्ष करीब 4.52 लाख हैक्टेयर था। दूसरी ओर चांवल का उत्पादन इसके लिए 10.244 करोड़ टन तक आंका गया। धान के समर्थन मूल्य के अच्छा चढ़ने के कारण किसान काफी उम्मीद लगाए हुए हैं। यदि किसानों को फसल का अच्छा मूल्य मिलेगा तो किसान बाजार में अच्छी खरीदी भी करेगा। मामले में कहा गया है कि धान का यह समर्थन मूल्य कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिश के हिसाब से है। अपनी फसल को अच्छादाम मिलने से किसान खुश हैं वहीं देशभर में मानसून की समय पर शुरूआत से भी किसान उत्साहित हैं। कुछ किसानों ने बुवाईकर दी है तो कुछ बुवाई की तैयारी में हैं किसानों को इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -