ट्रेन में अब सफेद नही, रंगीन होगा नजारा
ट्रेन में अब सफेद नही, रंगीन होगा नजारा
Share:

नई दिल्ली : अब तक ट्रनों में सफर के दौरान सफेद चादर और सफेद तकिए की कवर दिखती थी पर अगली बार जब आप ट्रेन में सफर करेंगे तो नजारा जरा हट के होगा। बहुरंगी चादर और पिल्लों कवर के साथ ट्रेन एक नए रुप में दिखेगी। इन्हें डिजाइन एनआईएफटी के छात्रों ने किया है। इतना ही नही एसी कोचों के परदे भी अब नए रंग-ढंग में डिजाइन किए जा रहे है।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कोचों के अंदर की साज सज्जा को बदलने का निर्णय लिया गया है। इस नई रुपरेखा वाली डिजाइन को सबसे पहले एक राजधानी ट्रेन में शामिल किया जाएगा। अब तक ट्रेन के एसी डिब्बे में सफर के दौरान यात्रियों को दो चादर, एक तकिया, एक कंबल और एक तौलिया दिया जाता रहा है, जो कि सफेद रंग की होती थी।

अब तौलिए को छोड़कर सारी चीजें रंगीन दी जाएंगी। कंबल भी अब रंगीन होंगे। अधिकारी ने कहा कि हमने एनआईएफटी को ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए नए डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी दी थी और उसने हमें कई डिजाइन भेजे, जिसमें से हमने दो तरह के रंग चुने है। रेलवे रोजाना 3 लाख चादरें एसी कोच में मुहैया कराता है। इस रंगीन योजना में रेलवे को 30 प्रतिशत अतिरिक्त खर्च आएगा।

आम तौर पर ट्रेन में सफर के दौरान हमेशा ऐसी कंप्लेंट आती रही है कि चादर-कंबल अनहाइजिनिक, गंदी और बदबूदार है। इसी को सुलझाने के लिए यह परिवर्तन किए जा रहे है। ट्रेन का सौंदर्य बढ़ाने के लिए सीटिंग अरेंजमेंट भी चेंज किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -