'हमारा DNA इतना मजबूत है कि हमारी बुद्धि को कोई चुनौती नहीं दे सकता..', ब्रिटेन में भारतीय छात्रों से बोले उपराष्ट्रपति धनखड़
'हमारा DNA इतना मजबूत है कि हमारी बुद्धि को कोई चुनौती नहीं दे सकता..', ब्रिटेन में भारतीय छात्रों से बोले उपराष्ट्रपति धनखड़
Share:

नई दिल्ली: यूनाइटेड किंगडम (UK) के अपने दौरे के दूसरे दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान धनखड़ ने कहा कि, ‘भारतीयों का DNA इतना सशक्त है कि उनकी बुद्धि को कोई चुनौती नहीं दे सकता है। भारतीय लोग जहां भी जाते हैं, अद्भुत प्रदर्शन करते हैं।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि, ‘यदि हम ग्लोबल स्तर पर देखें और जांच करें, तो हमारा DNA इतना मजबूत है कि हमारी बुद्धि को कोई चुनौती नहीं दे सकता। हम जहां भी जाते हैं, आश्चर्यजनक रूप से अद्भुत प्रदर्शन करते हैं।’ उन्होंने कहा कि विकसित देश भी औसत दर्जे से विकास कर रहे हैं, मगर इसके विपरीत बीते आठ वर्षों में भारत ने अच्छी प्रगति की है। हमारा भारत इस समय पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। भारत का उत्थान अजेय है। धनखड़ ने छात्रों से और अच्छा करने का प्रयास करने की अपील की और भारत-ब्रिटेन संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। धनखड़ और उनकी पत्नी शनिवार को लंदन में किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शरीक हुए थे। 

अपने दौरे के पहले दिन जगदीप धनखड़ ने बकिंघम पैलेस में स्वागत समारोह के दौरान किंग चार्ल्स III, संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन और दुनिया के अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की। जगदीप धनखड़ ने ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के सदस्यों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र इस वक़्त एक ऐसे स्तर पर काम कर रहा है, जिसका विश्व में तुलना नहीं की जा सकती।

छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 2000 करोड़ का शराब घोटाला ! ED ने अनवर को किया अरेस्ट, कई राजनेताओं तक पहुंचेगी आंच

5 वर्षों में गुजरात से लापता हुईं 40 हज़ार महिलाएं, NCRB रिपोर्ट के हुआ हैरान करने वाला खुलासा

बिहार: बच्चों ने गेंद समझकर उठा लिया तालाब में पड़ा बम, जब ब्लास्ट हुआ तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -