आउच...मनोज वाजपेयी की यह शार्ट फिल्म देखना है जरुरी
Share:

इंसानी रिश्ते कभी-कभी इतने उलझ जाते है की उन्हें सुलझाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन जरूरी नहीं कि रिश्तों की कहानी का अंत हमेशा सुखद ही हो। यदि आपको लगता है कि प्यार में दिमाग से नहीं दिल से ही काम लेना चाहिए। तो हो सकता है आपको थोड़ा और सोचने की ज़रूरत है।

नीरज पांडे की शॉर्ट फिल्म 'आउच' में मनोज वाजपेयी की हालत देख आप ज़रूर समझ जाएंगे कि हम क्या कहना चाह रहे हैं। फिल्म में उनके साथ पूजा चोपड़ा भी नज़र आ रही हैं। कुल 14 मिनट की यह कहानी विनय (मनोज) और प्रिया (पूजा) की बातचीत के आसपास घूमती है। दोनों साथ काम करते हैं और एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन समस्या यह है कि दोनों शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। 

दोनों तय करते हैं कि अपने रिश्ते के बारे में अपने-अपने पति-पत्नी को बताएंगे ताकि एक-दूसरे के साथ नई ज़िंदगी शुरू कर सकें। इसके बाद क्या होता है यह जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -