ऑस्कर्स में 'ला ला लैंड' ने की 'टाइटैनिक' की बराबरी, मिले 14 नॉमिनेशन
ऑस्कर्स में 'ला ला लैंड' ने की 'टाइटैनिक' की बराबरी, मिले 14 नॉमिनेशन
Share:

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2017 के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। बता दें, इसमें म्यूजिकल फिल्म 'ला ला लैंड' को सबसे ज्यादा 14 श्रेणियों में नामांकित किया गया है। ऑस्कर हिस्ट्री में इससे पहले केवल 'टाइटैनिक' और 'ऑल अबाउट ईव' को इतने ज्यादा नॉमिनेशन प्राप्त हुए हैं। 

ऑस्कर अवार्ड्स : फिल्म 'लॉयन' के लिए नॉमिनेट हुए देव पटेल

इधर, इस बार बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड पर भी लोगों की नजरें खासतौर पर टिकी हैं। इस कैटेगिरी में मेल गिब्सन को फिल्म 'हैक्सावे रिज' के लिए नॉमिनेट किया गया है। मालूम हो कि विवादित बयानों के चलते उन्हें ऑस्कर से लंबे समय के लिए बायकॉट कर दिया गया था। 

इस साल ऑस्कर समारोह का आयोजन 26 फरवरी की शाम (भारतीय समय के अनुसार 27 फरवरी की सुबह) लॉस एंजेलिस में किया जाएगा। यह प्रसारण दुनियाभर के 121 देशों में होगा।  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -