केजरीवाल सरकार पर लगे चीनी घोटाले के आरोप
केजरीवाल सरकार पर लगे चीनी घोटाले के आरोप
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चीनी की खरीद में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान आरोप लगाते हुए भाजपा नेता विवेक गर्ग ने एंटी करप्शन ब्यूरो से जांच करने की मांग की है। श्री गर्ग द्वारा की गई शिकायत में यह भी कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने आपात समय हेतु 1 करोड़ किलो से भी ज़्यादा चीनी 34 रूपए किलो के अनुसार दो निजी कंपनियों से खरीदी थीं। बाजार में चीन का थोक रेट 30 रूपए प्रति किलो था।

इस तरह की शिकायत के बाद एंटीकरप्शन ब्यूरो ने इसकी जांच प्रारंभ की है। इस तरह की शिकायत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अतिरिक्त भ्रष्टाचार के आरोप पूर्व मंत्री आसिम अहमद पर भी लगे है। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख ने कहा कि उनके विरूद्ध शिकायत की गई। जिसके बाद जांच के बाद उन्हें जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल सरकार पर पहले प्याज महंगी दर पर देने के आरोप लगाए गए थे। विपक्ष ने कहा था कि जो प्याज सरकार ने 20 रूपए प्रति किलो की दर से खरीदा था उसे वह 40 रूपए प्रतिकिलो की दर पर उपलब्ध करवा रही थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -