Operation Kaveri: सूडान से बेंगलुरु लौटे 229 भारतीय, अब तक 1725 हिन्दुस्तानियों की सुरक्षित वापसी
Operation Kaveri: सूडान से बेंगलुरु लौटे 229 भारतीय, अब तक 1725 हिन्दुस्तानियों की सुरक्षित वापसी
Share:

नई दिल्ली: अफ्रीकी देश सूडान (African country Sudan) की सत्ता को अपने कब्जे में करने को लेकर सेना और अर्धसैनिक बल के बीच बीते 15 दिनों से जमकर हिंसा हो रही है। इसका सीधा प्रभाव वहाँ रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए भारत अपने नागरिकों को वहाँ से रेस्क्यू कर रहा है। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन कावेरी के तहत 229 भारतीय यात्रियों का एक समूह रविवार (30 अप्रैल 2023) को बंगलुरु पहुँचा है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, सेना के दो जनरलों की आपसी प्रतिद्वंद्विता की वजह से हिंसा की आग में जल रहे सूडान से शनिवार (29 अप्रैल 2023) को 135 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया था। यह ऑपरेशन कावेरी का 10वाँ बैच था। इस बैच को लेकर इंडियन एयरफोर्स (IAF) का C 130J विमान पोर्ट सूडान से सफलतापूर्वक रवाना हुआ था। बता दें कि, सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए भारत ऑपरेशन कावेरी चला रहा है। इस ऑपरेशन के तहत सूडान से अब तक 1700 से अधिक लोगों को सकुशल भारत लाया जा चुका है। 

सूडान संयुक्त अरब अमीरात (UAE), यूनाइटेड किंगमडम (United Kingdom- UK), अमेरिका (America) और भारत जैसे देश सऊदी अरब (Saudi Arab) की सहायता से सूडान में अपने ऑपरेशन को अंजाम दे रहा हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि ऑपरेशन कावेरी के तहत 229 यात्रियों को लेकर फ्लाइट सऊदी अरब के जेद्दाह से रवाना हुई और आज बेंगलुरु में लैंड करेगी। 

CM केजरीवाल के एक और विधायक को कोर्ट ने माना दोषी, अब्दुल रहमान और उनकी बीवी पर आरोप सिद्ध

लुधियाना: ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने से 6 की मौत, 10 घायल

हिंदुस्तान की पहली फिल्म बनाने वाले दादा साहेब फाल्के के बारे में कितना जानते हैं आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -