तालिबान राज में ऑनलाइन शॉपिंग सेवाएं बंद, भीषण आर्थिक तंगी से जूझ रहा अफगानिस्तान
तालिबान राज में ऑनलाइन शॉपिंग सेवाएं बंद, भीषण आर्थिक तंगी से जूझ रहा अफगानिस्तान
Share:

काबुल: तालिबान के राज में अफगानिस्तान के हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। तालिबानी के नए-नए फरमानों से पहले ही लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है, वहीं अब देश में गहराता आर्थिक संकट लोगों की समस्याएं बढ़ाने लगा है। इसकी वजह से अफगानिस्तान में अब लगभग सभी बड़ी आनलाइन शापिंग सेवाएं बंद हो गई हैं, दो प्रमुख आनलाइन शॉपिंग सेवा कंपनियों ने हाल ही में देश में आर्थिक संकट के कारण अपनी सेवाओं को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

तालिबान के अफगानिस्तान पर शासन करने के करीब एक साल बाद, देश में को वित्तीय संकट में ला खड़ा किया है। अफगानिस्तान सरकार के अचानक पतन के परिणामस्वरूप देश में आर्थिक संकट और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो गईं हैं। प्रसिद्ध आनलाइन शापिंग ऐप, क्लिक.एफ ने छह वर्षों की सफल मार्केटिंग अनुभव के साथ शनिवार शाम को इसे बंद करने का ऐलान किया। इससे बाजार में बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है। 

बता दें कि Click.af के फेसबुक पेज पर प्रकाशित एक संदेश में कहा गया है कि वे अब आर्थिक मसलों के चलते संचालन जारी रखने में सक्षम नहीं हैं। एप्लिकेशन के आपरेटर ने एक फेसबुक नोट में कहा है कि, 'अनिश्चित आर्थिक स्थिति, पूंजी की कमी और आर्थिक चक्र के ठप होने की वजह से बाजार में बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है और Click.af कोई अपवाद नहीं है।' क्लिक आनलाइन स्टोर के मालिक मसीह स्टेनकजई ने कहा कि वह अभी अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए तैयार नहीं हैं।

'भारत पूरी दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश..', डेयरी समिट में बोले पीएम मोदी

बाढ़ की मार झेल रहे पाकिस्तानियों का सहारा बना मंदिर, कई मुस्लिम परिवारों को दे रहा 'पनाह'

पैसों के लिए बेटी ने पार कर डाली हदें, अपनी माँ के साथ कर दी ये हरकत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -