गुजरात: गैस पाइपलाइन में अचानक हुआ विस्फोट, दो की मौत
गुजरात: गैस पाइपलाइन में अचानक हुआ विस्फोट, दो की मौत
Share:

गांधी नगर: गुजरात के गांधी नगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां ONGC की पाइप लाइन में अचानक ब्लास्ट हो गया। ये घटना कलोल गार्डन सिटी इलाके की है। धमाका इतनी तेज था कि इस कारण से आस-पास के दो मकान ढह गए। इस घटना में अब तक दो लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। जबकि कुछ लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

इस हादसे के बाद से आस- पास के इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं हादसे की खबर लगते ही INGC के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने जानकारी देते हुए बताया किगां धीनगर जिले के कलोल शहर में मंगलवार सुबह एक शक्तिशाली धमाका हुआ। इसमें दो मकान गिरने से दो की मौत हो गई और दो लोग जख्मी हो गए।

इन मकानों के पास से ONGC की दो पाइप लाइन गुजरती है। IGP गांधीनगर अभय चूड़ासमा के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी से ऐसा लगता है कि गैस रिसाव के चलते ये धमाका हुआ है। यह घटना कलोल शहर में पंचवटी समाज में हुई थी। धामके के सटीक कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर यह धमाका हुआ था।

TRP घोटाला: Republic TV के CEO विकास खानचंदानी को राहत, मुंबई कोर्ट ने दी जमानत

कोरोना पॉजिटिव हुई एक्ट्रेस रकुल प्रीत, ट्ववीट कर दी सेहत की जानकारी

जगन के जन्मदिन पर बना रक्तदान का रिकॉर्ड, 34,723 लोगों ने किया रक्तदान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -