TRP घोटाला: Republic TV के CEO विकास खानचंदानी को राहत, मुंबई कोर्ट ने दी जमानत
TRP घोटाला: Republic TV के CEO विकास खानचंदानी को राहत, मुंबई कोर्ट ने दी जमानत
Share:

मुंबई: मुंबई की एक कोर्ट ने रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी की जमानत मंजूर कर ली है। खानचंदानी को कथित टेलीविजन रेटिंग पाइंट (TRP) घोटाला मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया गया था। वह 15 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में थे। खानचंदानी को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि फर्जी TRP घोटाला अक्तूबर में उजागर हुआ था, जब रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिए एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ TV चैनल TRP के आंकड़ों में गड़बड़ी कर रहे हैं। हंसा, बार्क की उन कंपनियों में शामिल है, जो घरों में देखे जाने वाले चैनलों व दर्शकों की तादाद आदि को लेकर रिसर्च करती है। TRP, चुनिंदा घरों में दर्शकों के डाटा को रिकॉर्ड करके उनका अध्ययन करता है, जो विज्ञापनदाताओं को आकर्षित करने के लिए अहम होता है। पुलिस के मुताबिक, इन घरों में से कुछ को रिपब्लिक टीवी और कुछ अन्य चैनलों को देखने के लिए पैसे दिए जा रहे थे। 

आपको बता दें कि TRP घोटाले में विकास खानचंदानी समेत अब तक कुल 13 को अरेस्ट किया जा चुका है। हंसा रिसर्च के अधिकारी नितिन देवकर की शिकायत पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 6 अक्तूबर का केस दर्ज किया था। 

सिप्ला ने कोरोना निदान के लिए लॉन्च की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट "CIPtest"

सोने की बढ़ती कीमत से अमेरिकी सत्र को लाभ

बढ़त पर खुला शेयर बाजार, निफ्टी में हुई 87 अंकों की बढ़त
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -