बाढ़ में डूबी महिला लेती रही Selfie, वीडियो देख घबराये लोग
बाढ़ में डूबी महिला लेती रही Selfie, वीडियो देख घबराये लोग
Share:

सोशल मीडिया पर आजकल कई वीडियो वायरल होते हैं। अब इन दिनों भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह वीडियो कई लोगों के दिल जीत रहा है। जी दरअसल आज के समय में लोग सुर्खियां बटोरने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कभी-कभी कुछ लोग तो अपने वीडियो और फोटोज पर महज लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूकते। ऐसा ही कुछ हुआ इस वीडियो में। जी दरअसल इस वीडियो में क्लिप में बाढ़ (Flood) के पानी को तेजी से गांव की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। हालाँकि एक लड़की को इस खौफनाक घड़ी में भी सेल्फी (Selfie in Flood) लेना सूझ रहा है। जी हाँ और आप देख सकते हैं इस वीडियो में महिला को बाढ़ के पानी में गले तक डूबा हुआ देखा जा सकता है। वहीं इसके बावजूद वह बिना घबराए सेल्फी स्टिक (Selfie) से वीडियो बनाती रही।

फिलहाल इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। आप देख सकते हैं वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला को बाढ़ के पानी में सेल्फी स्टिक लेकर वीडियो बनाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहीं हैं। वैसे यह खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन फिर भी इस बात को नजरअंदाज कर महिला फोन पर वीडियो रिकॉर्ड करती रही। इस वीडियो में अगले ही पल बाढ़ का पानी तेजी से महिला की ओर आता है और महिला उसमें लगभग-लगभग डूब ही जाती है। हालाँकि सबसे गंभीर और हैरानी की बात ये है कि इतना कुछ हो जाने के बाद भी महिला ने सेल्फी स्टिक नहीं छोड़ी। जी हाँ, पानी में गले तक डूब जाने के बाद भी महिला वीडियो बनाती रही।

फिलहाल इस वीडियो को जो देख रहा है हैरानी जता रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Figen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'बाढ़ के दौरान सबसे पहले सेल्फी स्टिक लेनी है!'। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा हैं, हां बहन तुम तो ये कर लो पहले। वहीं, दूसरे यूजर्स का कहना है कि दुनिया में बेवकूफों की कमी नहीं है। इस तरह कई कमेंट्स आ रहे हैं।

VIDEO: गुरु पूर्णिमा से पहले दिखा शिक्षिका का खौफनाक चेहरा, बच्ची को मारे 10 थप्पड़ और बाल खींचकर।।।

OMG! नहाने गए बच्चे को निगल गया मगमच्छ, घरवालों ने इस तरह लिया बदला

'आपको बेटे की कसम, मुझे 28 नंबर दे दो', परीक्षा की कॉपी में छात्र ने लिखी अनोखी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -