बुढ़ा बाप करता था आश्रम की लड़कियों से रेप
बुढ़ा बाप करता था आश्रम की लड़कियों से रेप
Share:

ग्वालियर : यहां एक बुढ़े बाप ने अपनी ही बेटी के आश्रम में रहने वाली पांच से अधिक नाबालिग लड़कियों को हवस का शिकार बना डाला। रेप का आरोपी बाप फरार हो गया है, जबकि आश्रम संचालिका को पुलिस ने पकड़कर थाने में बंद कर दिया। मामला शिवपुरी जिले में संचालित होने वाले एक अनाथ आश्रम का है।

पुलिस ने बताया कि यहां शैला अग्रवाल नामक महिला अनाथ आश्रम संचालित करती है। माधव बाल आश्रम के नाम से संचालित होने वाली इस संस्था में अनाथ लड़कियों को न केवल पढ़ाया जाता है वहीं उनकी नौकरी के लिये भी इंतजाम करने का काम किया जाता है। पुलिस के अनुसार शैला आश्रम में ही अपने पिता केएन अग्रवाल के साथ रहती है। बताया गया है कि 75 वर्ष के केएन अग्रवाल ने आश्रम की 6 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप किया।

इसका खुलासा उस वक्त हुआ था जब आरम से 2 लड़किया भाग गई थी। इन्हें जब पुलिस ने ढूंढा तो बताया गया कि उनके साथ रेप किया गया। पुलिस भी उस वक्त आश्चर्यचकित रह गई जब यह बताया गया कि लड़कियों के साथ रेप करने वाला और कोई नहीं बल्कि आश्रम संचालिका का बुढ़ा बाप ही है। मामले के बाद प्रशासन ने आश्रम की लड़कियों को सरकारी होस्टल में भेजा है, जबकि अग्रवाल की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया गया कि आरोपी अग्रवाल सेवानिवृत्त प्रोफेसर है।

12 साल के बच्चे पर लगा दिया रेप का आरोप, कहा- मैं गर्भवती हो गई

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -