मई एवं जून में 5 तीर्थ स्थानों पर वृद्धजन यात्रा करेंगे
मई एवं जून में 5 तीर्थ स्थानों पर वृद्धजन यात्रा करेंगे
Share:

उज्जैन। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत उज्जैन जिले के 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्तियों को, जो आय करदाता नहीं हैं, ऐसे वृद्धजनों को पांच तीर्थ स्थानों पर यात्रा करने का सुनहरा अवसर आया है। शासन की ओर से जिले में 1450 यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहली यात्रा उज्जैन से वैष्णोदेवी के लिये 12 मई को रवाना होगी। इस यात्रा के लिये जिले में 290 यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रामेश्वरम की यात्रा 5 जून को जायेगी। इसके लिये 355 व्यक्तियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

दूसरा यात्रियों का जत्था रामेश्वरम के लिये ही 13 जून को रवाना होगा। इसमें 307 यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया है। श्री जगन्नाथपुरी की यात्रा 21 जून को रवाना होगी। इसमें 265 यात्रियों का लक्ष्य रखा गया है। श्री द्वारकापुरी की यात्रा 22 जून को उज्जैन से रवाना होगी और इसमें 233 यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन से वैष्णोदेवी के लिये 12 मई को यात्रा रवाना होकर 17 मई को वापसी होगी। रामेश्वरम की यात्रा 5 जून को रवाना होकर 10 जून को यात्रा की वापसी होगी। रामेश्वरम की दूसरी यात्रा 13 जून को रवाना होकर 18 जून को पुन: उज्जैन लौटेगी। श्री जगन्नाथपुरी की यात्रा 21 जून को रवाना होकर 26 जून को और श्री द्वारकापुरी की यात्रा 22 जून को रवाना होकर 27 जून को पुन: यात्री उज्जैन लौटेंगे।

पंचक्रोशी यात्रा का महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -